मनकापुर: मछली बाजार बाबा कुट्टी स्थित किराना दुकान संचालक ने उधार सामान नहीं दिया तो 4 लोगों ने की मारपीट
मछली बाजार निवासी जितेन्द्र कौशल ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि उसकी मछली बाजार स्थित बाबा कुट्टी के पास किराना की दुकान है। शनिवार को चौबेपुर निवासी विपक्षी संदीप वर्मा,बेचू यादव दो अन्य अज्ञात लोगों के साथ दुकान पर आए और उधार समान मांगने लगे। मना करने पर आरोपियों ने अभद्रता करते हुए डंडे से मारापीटा है, और जान से मारने की धमकी दी है।