मनकापुर: रसूलपुर खान गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से फूस के 4 घर जलकर हुए राख
खोडारे थाना क्षेत्र के रसूलपुर खान गांव में शनिवार दोपहर अज्ञात कारण से फूस के 4 घरों में आग लग गयी, देखते ही देखते फुस के चारो घर जलकर राख हो गए, और उसमें रखे गृहस्थी के समान भी जलकर राख हो गया, वहीं ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना पर हल्का लेखपाल मौके पर नुकसान का आकलन कर, रिपोर्ट तहसील को भेज दिया है।