मनकापुर: घटिया सड़क निर्माण पर भड़के ग्रामीणों ने खौदी गांव के पास सड़क पर किया प्रदर्शन डीएम से की शिकायत
घटिया सड़क निर्माण पर भड़के ग्रामीणों ने खौदी गांव के पास सड़क पर ही बैठकर प्रदर्शन किया यही नहीं डीएम से शिकायत भी की है जिस पर डीएम ने जांच करने का आश्वासन दिया है।वही अवर अभियंता की ओर से बताया गया है कि सड़क निर्माण को रोक दिया गया है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। धानेपुर इलाके के बग्गीरोड सरयू नहर से जाने वाली सड़क का मरम्मत कार्य चल रहा है।