मनकापुर: खोड़ारे पुलिस ने लड़की के साथ दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना खोड़ारे क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की ने थाना में तहरीर देकर विपक्षी मनोज कुमार पुत्र तिलकराम के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया था। SI प्रदीप कुमार गंगवार द्वारा की गई विवेचना में दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त मनोज कुमार को खोड़ारे पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गई है।