मनकापुर: ITI लिमिटेड फैक्ट्री के प्रेक्षागृह में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
मनकापुर ITI लिमिटेड फैक्ट्री के प्रेक्षागृह में महिला कल्याण प्रकोष्ठ द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजय कुमार श्रीवास्तव इकाई प्रमुख ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।इकाई प्रमुख ने कहा कि नारी के स्वरूपों में अपार उर्जा निहित है, नारी पुरुष के बराबर ही नहीं,बल्कि पुरूष से श्रेष्ठ भी हैं।