धार: धार जिले में अवैध उत्खनन और ओवरलोड के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई, 12 वाहन जब्त, ₹9 लाख राजस्व प्राप्त होगा
धार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से हो रहे उत्खनन सहित परिवहन को रोकने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। विभाग की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए पंचनामा बनाकर जब्त हुए वाहनों को संबंधित थानों पर पुलिस की अभिरक्षा में खडा करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में विभाग द्वारा जिले में 12 वाहनों को जब्त किया गया।