धार: धार में महिला मित्र को होटल बुलाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
धार मुख्यालय पर एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां आरोपी ने अपनी महिला दोस्त को धार की शिवाय होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया और दुष्कर्म कर यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी, कोतवाली थाने से बुधवार को 8:00 बजे मिली जानकारी अनुसार आरोपी तुषार पाटीदार निवासी ग्राम आहू का रहने वाला है।