बदनावर: बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत ने 70 हितग्राहियों को ₹4 लाख से अधिक की सहायता राशि के चेक किए वितरित
Badnawar, Dhar | Jan 3, 2025 बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत द्वारा क्षेत्र में दिव्यांगजन, निराश्रित, विधवा एवं गंभीर बिमारी से पीडित 70 हितग्राहियों को 4 लाख से अधिक की सहायता राशि के चेक सादलपुर में कार्यक्रम आयोजित कर वितरण किए। विधायक प्रतिनिधि महेश पाटीदार ने बताया कि विधायक शेखावत ने क्षेत्र से लोगों की समस्या सुनकर उचित निराकरण हेतु सबंधीत अधिकारियों से चर्चा की गई।