धार: नए साल का जश्न मनाने मांडू में 25 हजार से ज़्यादा पर्यटक पहुंचे
धार जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मांडू में नए साल का स्वागत करने बुधवार को 25 हजार से ज्यादा पर्यटक वादियों का भ्रमण करते दिखे। यहां देशी व विदेशी सैलानियों ने नए साल का जश्न मनाया। पर्यटकों ने मौसम के मिजाज को देखते हुए भुट्टे, गरम जलेबी और दाल पानिए का लुत्फ भी उठाया। वही पर्यटन नगरी मांडू में साल के पहले दिन मंदिरों में भी भीड़ रही।