विश्व पर्यावरण दिवस पर कंज्यूमर्स एसोसिएशन पंचकुला का वार्षिक वृक्षारोपण अभियान, सरकारी संस्कृत महाविद्यालय में लगाए पौधे
पंचकूला। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कंज्यूमर्स एसोसिएशन पंचकुला ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराते हुए व्यापक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम की प्रेरणा प्रसिद्ध साहित्यकार रॉबर्ट लुइस स्टीवेंसन के उस विचार से ली गई, जिसमें उन्होंने कहा था कि "जंगल अपनी सुंदरता से अधिक पुराने वृक्षों से उत्पन्न होने वाली शुद्ध हवा के कारण मानव के हृदय और आत्मा को तरोताजा कर देते हैं।"
विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) पर आयोजित बैठक में एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से पर्यावरण संरक्षण अभियान को और व्यापक बनाने का निर्णय लिया। बैठक में प्रदूषण रोकने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की शपथ ली गई। इसी निर्णय के तहत 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को श्री माता मनसा देवी के पवित्र परिसर स्थित सरकारी संस्कृत मह�