गोगामेड़ी थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए रोही परलीका क्षेत्र से दो युवकों को 480 प्रतिबंधित प्रेगाबालीन कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में मनीष कुमार व वीरेन्द्र शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।