🚨 संत कारू बाबा स्थान पर गोलियों की तड़तड़ाहट, महंत-समर्थकों और ग्रामीणों में जमकर बवाल
सहरसा के महिषी में संत कारू बाबा मंदिर परिसर में मचा हड़कंप, ताबड़तोड़ गोलीबारी का आरोप; घटना के बाद कार धू-धू कर जली
सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध संत कारू बाबा स्थान पर महंत, उनके समर्थकों और ग्रामीणों के बीच जमकर विवाद और बवाल होने की बात सामने आई है। विवाद के दौरान ताबड़तोड़ गोलीबारी से पूरा इलाका गोलियों की आवाज से गूंज उठा। घटना के दौरान एक कार में आग लगने से वह धू-धू कर जलती नजर आई। गोलीबारी और आगजनी की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना के कारणों तथा गोलीबारी में शामिल लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
📍स्थान: संत कारू बाबा स्थान, महिषी, सहरसा
#Saharsa #Mahishi #SaharsaNews #BiharNews #BreakingNews #SantKaruBaba #CrimeNews #BiharPolice
Kahara, Saharsa | Oct 5, 2026