चकाई: चरघरा गांव में गैस चूल्हा रिपेयर करते समय लगी आग, चार लोग झुलसे
Chakai, Jamui | Dec 25, 2024 बुधवार को 2:00 बजे के करीब चकाई प्रखंड क्षेत्र के चरघरा गांव में गैस चूल्हा ठीक करने के दौरान सिलेंडर में आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से दो महिला व दो पुरुष झुलस गए। सभी को इलाज के लिए चकाई अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।