चकाई: मैथीटॉड में शराब के नशे में युवक ने भैया-भाभी पर किया हमला, पुलिस कार्रवाई में जुटी
Chakai, Jamui | Dec 20, 2024 मैथीटाँड़ गांव में शराब के नशे में एक युवक ने अपने भैया और भाभी को मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों का इलाज किया गया जिसके बाद थाना में आवेदन देते हुए आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। शुक्रवार की शाम 7:00 बजे पुलिस ने कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।