चकाई: मोहलिया मोड़ के समीप प्याज लदा ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त
Chakai, Jamui | Dec 21, 2024 चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के चकाई देवघर मुख्य मार्ग पर प्याज लदा एक ट्रक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक चालक अनिल प्रसाद यादव तथा उपचालक दुखन यादव को घटना में मामूली चोट लगी है। शनिवार की शाम 5:00 पुलिस ने कहा कि घायल हुए दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था।