🚨 टोंक में चेन स्नैचिंग का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
टोंक कोतवाली थाना पुलिस ने गुलजार बाग में हुई चेन स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी आमीर पठान को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2 लाख 50 हजार रुपए कीमत की सोने की चेन बरामद की है। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त की है।
पुलिस के अनुसार आरोपी जयपुर में चेन स्नैचिंग के मामलों में कुख्यात मुकेश, जावा और इमरान गैंग का सदस्य रहा है।
यह कार्रवाई एसपी रोशन मीना के निर्देशन में की गई।
📍 टोंक की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें—Tonk Live News के साथ।
#Tonk #TonkNews #TonkPolice #Kota #ChainSnatching #CrimeNews #RajasthanPolice #RajasthanNews #BreakingNews #CrimeNewsRajasthan #TonkLiveNews #LatestNews #PoliceAction #GoldChain #NewsUpdate
Peeplu, Tonk | Aug 30, 2026