बेल्थरा रोड: कुंडईल ढाला के पास वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इंकार
🚨 बेल्थरा रोड: कुंडईल ढाला के पास मिला वृद्ध का शव, मची सनसनी!
उभांव थाना क्षेत्र के कुंडईल ढाला क्रॉसिंग के पास मंगलवार सुबह 82 वर्षीय श्याम सुंदर (निवासी: ससना बहादुरपुर) का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही सीयर चौकी इंचार्ज नीरज यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, वृद्ध बीमार थे और मऊ दवा लेने गए थे। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए।
हालांकि, मऊ से लौटते वक्त वृद्ध सही रास्ते के बजाय उल्टी दिशा में कुंडईल ढाला कैसे पहुंचे—यह बात स्थानीय लोगों के बीच कौतूहल और चर्चा का विषय बनी हुई है।
#Ballia #BeltharaRoad #BreakingNews #BharatMedia #UPNews