छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की 93वीं जयंती, दिल्ली में स्मृति सभा और छात्रों की भूमिका पर गोष्ठी आयोजित
शिव शरण तिवारी द्वारा संकलित स्मारिका का हुआ विमोचन; प्रो. रामगोपाल यादव और सांसद राजीव राय समेत दिग्गज नेताओं ने वर्तमान राजनीति में युवाओं के दायित्व पर दिया जोर
बलिया/नई दिल्ली। छोटे लोहिया के नाम से प्रख्यात प्रखर समाजवादी नेता स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की 93वीं जयंती के अवसर पर राजधानी स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में एक भव्य स्मृति सभा और संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। छोटे लोहिया के सहयोगियों और बलिया सांसद राजीव राय की अगुवाई में आयोजित इस
"छोटे लोहिया के होण
कार्यक्रम का मुख्य विषय वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में छात्रों की भूमिका रहा। समारोह के दौरान शिव शरण तिवारी द्वारा संकलित जनेश्वर मिश्र की विशेष स्मारिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य असी (तिब्बत सरकार) ने की, जबकि मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो. रामगोपाल यादव रहे। वक्ताओं ने जनेश्वर मिश्र के विचारों को याद करते हुए कहा कि देश के मौजूदा
राजनीतिक और सामाजिक माहौल में छात्रों व युवाओं की भागीदारी बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम में सांसद संजय सिंह, नरेश उत्तम पटेल, जावेद अली, मोहिदुल्ला नदवी, प्रो. चितरंजन मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री और अरविंद मोहन सहित पूर्व मंत्री ललन राय, अनूप पांडे व देश के विभिन्न जिलों से आए गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभा का संचालन शिव शरण तिवारी ने कुशलतापूर्वक संपन्न किया।
Ballia, Ballia | Aug 27, 2026