खगड़िया: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला परिषद की हुई सामान्य बैठक, अधिकारियों के अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयेाजित जिला परिषद की सामान्य बैठक में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास परियोजना, कृषि विभाग व बिजली विभाग के कमियों को लेकर सदस्यों ने जमकर आवाज बुलंद किया। जिला परिषद अध्यक्ष श्वेत शिखा के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभिन्न कारणों से विभाग के वरीय अधिकारियों के अनुपस्थिति पर जिप अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त