खगड़िया: सदर अस्पताल में लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर, महिलाओं की लगी भीड़
सदर अस्पताल परिसर में शनिवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान ब्लड टेस्ट, बीपी जांच, ईसीजी आदि की जांच की गई। बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल में लगाए गए शिविर में काफी संख्या में महिलाओं पहुंचे और अपना जांच कराया। इस दौरान डॉक्टर व अन्य मेडिकल स्टॉफ जांच करने के बाद आवश्यक सलाह दे रहे थे।