रफीगंज: चरकुपा के सिकंदर खान की हत्या के बाद पूर्व सांसद सुशील सिंह ने परिजनों से की मुलाकात, मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे मांग
रफीगंज प्रखंड के चरकुपा गांव निवासी स्व. सिकंदर खान की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना के बाद औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने उनके परिजनों से मुलाकात की। गुरुवार संध्या 6 बजे इस दौरान उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।