छपरा: जिले के आयुक्त कार्यालय के सभागार में आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक आयोजित
Chapra, Saran | May 16, 2026 सारण प्रमंडल के आयुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक आयुक्त कार्यालय के सभागार परिसर में शनिवार की दोपहर 12 बजें के लगभग आयोजित की गई। बैठक में परिवहन, वाणिज्य कर, निबंधन, विद्युत, खनन, राजस्व एवं नगर निकाय सहित विभिन्न विभागों के राजस्व संग्रह की समीक्षा की गई। आयुक्त ने अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध र