सरदारशहर: साजनसर गांव में लोन की किस्त लेने आए तीन जनों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप, पुलिस थाने में दर्ज हुआ मामला
सरदारशहर पुलिस थाने में शुक्रवार रात्रि 10 बजे साजनसर निवासी एक व्यक्ति ने लोन की किस्त लेने आए 3 जनों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी अरविंद कुमार भारद्वाज ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि साजनसर निवासी श्रीचंद मेघवाल ने मामला दर्ज करवाया है कि हमने एक फाइनेंस कंपनी से होम लोन ले रखा है।