सरदारशहर: बुच्चा गेस्ट हाउस के पास बिहारी बंधुओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया छठ पर्व, सूर्योदय के साथ हुआ संपन्न
सरदारशहर के बुच्चा गेस्ट हाउस के पास शुक्रवार सुबह बिहारी बन्धुओं ने धूमधाम के साथ छठ पूजा मनाई। इस मौके पर ज्यादात्तर बिहारी बन्धुओं ने उपवास रखा और नये कपड़े पहन कर बिहारी बन्धुओं ने भगवान सूर्य की पूजा अर्चना कर मन्नोतियां मांगी। महिलाओ व पुरुषों ने घाट बनाकर पानी में उतर कर भगवान सूर्य की पूजा अर्चना की।