सरदारशहर: प्रगति नगर निवासी व्यक्ति ने एक व्यक्ति के खिलाफ नगदी और सामान लूटने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया
सरदारशहर पुलिस थाने में शुक्रवार दोपहर 2 बजे प्रगति नगर निवासी एक व्यक्ति ने एक जने के खिलाफ नगदी व सामान लूटने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी अरविंद कुमार भारद्वाज ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मेलुसर बिकान निवासी हाल प्रगति नगर निवासी राकेश कुमार पुत्र हनुमान बगड़िया ने मामला दर्ज करवाया है।