सरदारशहर: बनड़ा निवासी दुकानदार के साथ खाद बीज की उधारी मांगने पर मारपीट, 70 हजार रुपये छिनने का आरोप, मामला दर्ज
सरदारशहर पुलिस ने गुरुवार शाम को 7 बजे दो जनों के खिलाफ उधारी का पैसा मांगने पर दुकानदार के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तारानगर के बनड़ा निवासी अशोक शर्मा ने रिपोर्ट दी कि वह बन्धनाऊ उत्तदारा में खाद बीज की दुकान चलता है। गांव के ही रूघाराम व मोहनलाल सारण ने खाद बीज उधार ले गए। कई बार तकादा किया लेकिन आश्वासन देता रहा।