नलखेड़ा: मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत नलखेड़ा के ग्राम भैसोदा में शिविर का हुआ आयोजन, हितग्राहियों को वितरित किया लाभ
मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए नलखेड़ा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्र के वार्डों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को नलखेड़ा तहसील की ग्राम पंचायत भैसोदा में दोपहर 3 बजे के लगभग मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया।