बांका: डीएम ने समाहरणालय में सुनी लोगों की समस्याएँ, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
Banka, Banka | May 15, 2026 बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाए जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह 11 बजे डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई।