जगदलपुर: अवैध तरीके से पत्रकारिता कर रहे लोगों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर SP कार्यालय में पत्रकार संघ ने SP को दिया ज्ञापन
आज बस्तर जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा को ज्ञापन प्रेषित करते हुए कहा है कि बस्तर जिला पत्रकार संघ को लगातार यह जानकारी मिल रही है कि बहुत सारे अवांछित और आपराधिक प्रवृति के असामाजिक तत्व पत्रकारिता के नाम पर शासकीय विभागों,पंचायतों,धान खरीदी केंद्रों,राशन दुकानों में अवैध वसूली कर रहे हैं ।