जगदलपुर: राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर जिला मुख्यालय स्थित संयुक्त कार्यालय में हुआ आयोजित
राजस्व से संबंधित प्रकरणों के निराकरण हेतु शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित संयुक्त कार्यालय परिसर में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर हुआ आयोजित। शिविर में कमिश्नर श्री श्याम धावड़े ने राजस्व अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सभी राजस्व अधिकारी बेहतर तरीके से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें।