बटियागढ़: मुहली गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की हुई मौत
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के केरबना चौंकी अंतर्गत मुहली गांव में आकाशी बिजली गिरने से एक महिला की दुखद मौत हो गई बताया जा रहा बड़ीबहू पति माखन सौंर उम्र करीब 50 वर्ष झोपड़ी में थे तभी अचानक बिजली गिरी और चपेट में आने से मौत हो गई..घटना शनिवार रात की बताई गई,घटना के बाद आज रविवार सुबह 9 बजे महिला को बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया डॉक्टरो ने म्रत घोषित किया