बिजनौर: बिजनौर नगर पालिका की टीम ने चलाया अतिक्रमण हटाने का अभियान
Bijnor, Bijnor | Dec 16, 2024 बिजनौर में आज जिलाधिकारी के आदेश पर नगर पालिका की टीम ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। बुखारा रोड पर सोमवार समय करीब 2:00 बजे नगर पालिका की टीम जेसीबी लेकर पहुंची और दुकानदारों द्वारा रास्ते में बनाए गए चबूतरो को तोड़कर ध्वस्त कर दिया है। जेसीबी चलने के दौरान दुकानदारों व शहर में हड़कंप मचा हुआ है।