कोडरमा: ऑपरेशन “सतर्क”: RPF कोडरमा की ट्रेन में बड़ी कार्रवाई, 54 लीटर से अधिक शराब जब्त
कोडरमा में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सतर्क” के तहत रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13553 अप पैसेंजर ट्रेन से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। निरीक्षक प्रभारी, कोडरमा के निर्देशन में गठित टास्क टीम — उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, प्रधान आरक्षी हरिमोहन मीना एवं आरक्षी रंजीत सिंह ने करीब 54 लीटर शराब बरामद किया।