कोडरमा: कोडरमा में उपायुक्त ऋतुराज ने स्ट्रॉन्ग रूम, काउंटिंग हॉल, और डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण
नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के सफल, पारदर्शी एवं निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री ऋतुराज द्वारा स्ट्रॉन्ग रूम, काउंटिंग हॉल, रिसीविंग सेंटर एवं डिस्पैच सेंटर का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त महोदय ने स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी की जानकारी ली।