कोडरमा: मोरियांवां के राणा टोला में एलपीजी सिलेंडर लीक होने से लगी आग, लाखों का नुकसान
कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरियांवां गांव के राणा टोला में रविवार अपराह्न करीब 4:00 बजे एक मकान में अचानक से आग लग गई, जिससे मकान मालिक को लाखों का नुकसान होने की संभावना है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित संतोष राणा की पत्नी रजनी देवी ने बताया कि रविवार को अपराह्न करीब 4:00 बजे वे लोग घर पर बैठे हुए थे।