कोडरमा: ध्वजधारी मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि मेला: फूड स्टॉलों का निरीक्षण, स्वच्छता सुनिश्चित करने का निर्देश
उपायुक्त महोदय के निर्देशानुसार ध्वजधारी मंदिर परिसर में आयोजित महाशिवरात्रि मेला के दौरान लगाए गए विभिन्न फूड स्टॉल एवं ठेला–खोमचा का निरीक्षण खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, कोडरमा, श्री अभिषेक आनंद द्वारा किया गया। निरीक्षण के क्रम में चाट में प्रयुक्त किए जा रहे रंग की जांच की गई, जो खाद्य रंग पाया गया।