कोडरमा: एसपी ने महाशिवरात्रि मेला सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण, कहा- श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ध्वजाधारी पहाड़ प्रांगण में आयोजित मेले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अनुदीप सिंह ने शनिवार को स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेले में तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।