प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना न्यू आगरा क्षेत्र में एक संपत्ति को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच में सामने आया कि संबंधित जमीन के वास्तविक स्वामी की जानकारी को छुपाकर, कूटरचित दस्तावेज़ों के माध्यम से संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।