थरथरी: संकल्प सीएलएफ की वार्षिक आमसभा में 2025-26 का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शनिवार की दोपहर 12 बजे संकल्प जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन बीपीएम जितेंद्र प्रसाद चौरसिया, बीएओ अंजली कुमारी, अध्यक्ष छोटी कुमारी एवं सचिव श्वेता भारती ने किया। सभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के कार्यों, अंकेक्षण प्रतिवेदन तथा आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया।