मीरजापुर में UPCOS के शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा मड़िहान विधायक रमा शंकर पटेल ने किया संबोधित
मीरजापुर। विकास भवन में बुधवार को उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और उपस्थित आउटसोर्स कर्मियों को संबोधित किया।
लखनऊ स्थित लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में UPCOS के शुभारंभ के साथ पोर्टल एवं वेबसाइट की लॉन्चिंग, लोगो का अनावरण तथा आउटसोर्स कर्मियों को चेक वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसी कार्यक्रम का विकास भवन में सजीव प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि UPCOS के माध्यम से आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन में पारदर्शिता, सुगमता और बेहतर व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही आउटसोर्स कर्मियों के हितों को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के संकल्प को साकार करने की दिशा में UPCOS एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे आउटसोर्स कर्मियों और सरकारी विभागों के बीच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं सुगम बनाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक मझवां सुचिष्मिता मौर्या, जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के चेयरमैन जगदीश सिंह पटेल और नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
#TodayMirzapur #Mirzapur #UPCOS #OutsourceEmployees #RatnakarMishra #YogiAdityanath #MirzapurNews #UttarPradesh #DevelopmentBuilding #TodayMirzapurNews