चुनार, मिर्जापुर
सरैया पुल की सड़क पर फिर चढ़ा पानी, आवागमन बना जानलेवा
चुनार। लगातार बारिश के बीच सरैया पुल की सड़क पर एक बार फिर पानी चढ़ गया है। सड़क पर जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को पानी के बीच से होकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
पानी बढ़ने से यहां हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। जान जोखिम में डालकर लोग आवागमन कर रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की सड़क पर बार-बार पानी आने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। लोगों ने संबंधित जिम्मेदारों से जल्द प्रभावी व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
#TodayMirzapur #Mirzapur #Chunar #SaraiyaPul #BreakingNews #MirzapurNews #Rain #WaterLogging #TodayMirzapurNews