लगातार बारिश से पिरल्लीपुर अंडरपास में जलभराव, आवागमन प्रभावित
मिर्जापुर। चुनार क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते पिरल्लीपुर अंडरपास में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बीती रात हुई तेज बारिश के बाद अंडरपास में काफी पानी भर गया, जिससे वाहनों के आवागमन में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जलभराव के कारण अंडरपास से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पानी अधिक होने से हादसे की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने जलनिकासी की व्यवस्था कर अंडरपास से पानी हटाने की मांग की है।
#मिर्जापुर #चुनार #पिरल्लीपुर #जलभराव #बारिश #मिर्जापुरन्यूज #TodayMirzapur