महोबा: सलारपुर गांव में दलित परिवार पर हमला, पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
Mahoba, Mahoba | Jun 24, 2026 सलारपुर गांव में एक दलित परिवार पर दबंगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता सजनी अहिरवार ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते दबंग घर में घुस आए, जातिसूचक गालियां दीं और मारपीट की। हमले में उन्हें चोटें आई हैं। पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने न तो उचित कार्रवाई की और न ही मेडिकल कराया।