जमुई: उत्पाद विभाग ने अलग-अलग जगहों से 12 लीटर शराब के साथ 4 तस्करों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Jamui, Jamui | Mar 22, 2024 उत्पाद विभाग के द्वारा छापेमारी कर अलग-अलग जगहों से 12 लीटर अवैध शराब के साथ चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया और मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार शराब तस्करों की पहचान नर्वदा गांव निवासी दशरथ यादव, अधिक यादव और बसैया गांव निवासी प्रभाकर सिंह व जुल्मी मांझी के रूप में हुई है।