वारासिवनी: बिटोड़ी के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खेत में गिरी, तीन युवक गंभीर घायल, बालाघाट रेफर
क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। डोंगरमाली से वारासिवनी लौट रहे तीन युवकों की पल्सर बाइक बिटोड़ी के पास अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी। हादसे में साहिल नाकासे, कुलदीप खोबरागड़े और पंकज बिसेन घायल हो गए। 108 पायलट इस्माइल खान, जननी पायलट योगेश कवरे और ईएमटी गजेंद्र पंजरे ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बालाघाट