बंजरिया: चैलाहा हॉल्ट के पास सोमवार रात करीब 11 बजे ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल
चैलाहा हॉल्ट के पास सोमवार रात करीब 11 बजे ट्रेन की चपेट मे आने से 22 वर्षीय युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस इलाज के लिए सदर हॉस्पीटल पहुंचाई। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि घायल युवक की पहचान चैलाहा के 22 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है। घटना के कारणों का पत्ता नही चल पाया है। परिजन को सूचना मिलते ही घायल से मिलने पहुंच गए।