उनियारा: उनियारा के ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती से लोग परेशान
Uniara, Tonk | Jul 2, 2026 उनियारा उपखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती से आमजन परेशान हैं। गुरुवार को शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार बिजली निगम द्वारा अघोषित बिजली कटौती की जाती है। बिजली के आने जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। एक और उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। वहीं दूसरी ओर बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर रखा है।