टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट परिसर में पेड़ो पर बांधे गए सकोरे,कलेक्टर ने पक्षियों के लिए रखा दाना पानी,की पशु पक्षियों का ख़्याल रखने की अपील
टीकमगढ़ जिले में पिछले एक पखवाड़े से पड़ रही गर्मी और तेज धूप के कारण लोगों का बुरा हाल है। भीषण गर्मी के कारण कई जगह पक्षी मरने लगे हैं।ऐसे हालात में आज कलेक्टर अवधेश शर्मा ने अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में पक्षियों के लिए पेड़ों पर सकोरे बांधकर उनमें पानी और दाना डाला। ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके। इस दौरान पशु पक्षियों का ख्याल रखने की अपील की गई।