कोचस: बहोरनापुर में जमीन के विवाद में चली गोलियां, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो हुआ वायरल, तीन हिरासत में
Kochas, Rohtas | Jul 20, 2026 बहोरनापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के दौरान कथित रूप से गोलीबारी की भी सूचना है। बताया जा रहा है कि रमाशंकर सिंह और भोला सिंह के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है, जो एक बार फिर उग्र हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा हथियार लहरान