नागौर: बीकानेर रोड स्थित पेट्रोल पंप के निकट कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की हुई मौत
Nagaur, Nagaur | Dec 17, 2024 नागौर शहर के बीकानेर रोड स्थित पेट्रोल पंप के निकट मंगलवार को एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक मालगांव निवासी जेठाराम की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और निजी वाहन की मदद से बाइक सवार को नागौर जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।